Jamshedpur CBSE Toppers 2025 :जमशेदपुर के सीबीएसई टॉपर्स ने मचाया धमाल, जानिए कौन रहें सिटी में अव्वल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए। जिसमें जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया। विभिन्न स्कूलों के टॉपर्स ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार अंक हासिल किए।

सीबीएसई 10वीं टॉपर
डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर की छात्रा इनिका कर ने 98.06% अंकों के साथ शहर में शीर्ष स्थान हासिल किया। इनिका की इस उपलब्धि ने स्कूल और परिवार का गौरव बढ़ाया।

सीबीएसई 12वीं टॉपर्स
12वीं कक्षा में विभिन्न स्ट्रीम्स में टॉपर्स ने बाजी मारी
साइंस स्ट्रीम: विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के अमितेश दास ने 98.2% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
कॉमर्स स्ट्रीम: विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की अंतरा ने 95.6% अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
आर्ट्स स्ट्रीम: डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर की कौशिकी पाठक ने 98.2% अंकों के साथ शहर में अव्वल रही।

Advertisement

इन छात्रों की सफलता ने न केवल उनके स्कूलों बल्कि पूरे जमशेदपुर को गर्व का अवसर प्रदान किया है। टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता और अपनी कड़ी मेहनत को दिया। शहर के स्कूलों और अभिभावकों ने इन उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सीबीएसई परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जमशेदपुर के छात्र किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

Share This Article