जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: आखिर 5 बजे सुबह ऐसा क्या हुआ कि रवींद्र ने पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया?

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: एग्रीको स्थित क्वार्टर नंबर L5/13 में हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी रवींद्र सिंह ने जो खुलासा किया, वह मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य की चिंता के घातक परिणामों की गवाही देता है।

पछतावा है, पर अब कुछ नहीं बचा
​मंगलवार को जब आरोपी का बड़ा बेटा अभिषेक रायपुर से सिदगोड़ा थाना पहुंचा, तो पिता-पुत्र की मुलाकात बेहद भावुक रही। पिता रवींद्र बेटे को देखते ही फूट-फूटकर रो पड़े और ग्लानि में भर कर सिर्फ इतना कहा—मुझसे बड़ी गलती हो गई, तुम यहां से चले जाओ।

भविष्य की चिंता बनी काल
​पूछताछ में रवींद्र ने जो कारण बताया, वह चौंकाने वाला है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पिछले काफी समय से गंभीर डिप्रेशन में थे। उनके दिमाग में बस कुछ ही सवाल घूम रहे थे। रिटायरमेंट के बाद घर कैसे बनेगा? बच्चों की शादी की जिम्मेदारी कैसे पूरी होगी? अगर उन्हें कुछ हो गया, तो परिवार का गुजारा कैसे चलेगा?

घटना वाले दिन सुबह 5 बजे से ही उनके दिमाग में यह मौत का डर घर कर गया था। इसी पागलपन के दौर में उन्होंने किचन में काम कर रही पत्नी सरिता, फिर बेटी सुप्रिया और बेटे रविषेक को मौत के घाट उतार दिया। अपनी पत्नी का शव देखने के बाद रवींद्र को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने खुद की जान लेने की भी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। परिजनों के पहुंचने के बाद मंगलवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।सिदगोड़ा पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Share This Article