जमुई: एडीएम ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निपटारा

KK Sagar
2 Min Read

जमुई | 9 मई 2025 (शुक्रवार) को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में अपर समाहर्ता की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया, जिसमें जिले के दूरदराज़ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं।

जनता दरबार की जानकारी देते हुए डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि फरियादियों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, रैयती भूमि के निबंधन, दखल-कब्जा, जमीन की मापी, इंदिरा आवास, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभ, बासगीत पर्चा, विवादित भूमि पर अवैध निर्माण, चयन प्रक्रिया, प्रमाण पत्र, जमाबंदी, सेवान्त लाभ जैसे विभिन्न विषयों से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं।

समाहरणालय स्थित कार्यालय में हुआ आयोजन, विभागों को दिए गए कार्रवाई के निर्देश

अपर समाहर्ता ने सभी फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया। वहीं, कुछ मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर और ज़रूरतमंद वर्ग तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनता दरबार के माध्यम से लोगों को सीधे प्रशासन से संवाद का अवसर मिल रहा है।

जनता दरबार के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार फरियादियों की समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई की।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....
error: Content is protected !!