दुमका में हुए स्पेनिश महिला से दुष्कर्म में झालसा ने लिया संज्ञान,सभी कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

mirrormedia
3 Min Read

दुमका के हंसडीहा में स्पेन की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने संज्ञान लिया है

दुमका के हंसडीहा में स्पेन की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर अब झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने संज्ञान लेते हुए दुमका के जिला विधिक सेवा प्राधिकार से रिपोर्ट मांगी है।

झालसा ने महिला और उसके पति को सभी कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिए है। कानूनी प्रावधानों के तहत पीड़ित को अधिकतम दस लाख तक का मुआवजा, बेहतर इलाज और सभी कानूनी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

घटना के तुरंत बाद गठित टीम पहुंची अस्पताल

दुमका के प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ने इस संबंध में जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा गया है कि घटना के बाद तत्काल एक टीम का गठन किया गया। टीम सदर अस्पताल पहुंची और पीड़िता को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

पीड़िता के पति से मुलाकात कर उनकी उचित देखभाल का भरोसा दिया और इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया

रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के बाद पीड़िता भावनात्मक रूप से टूट गई है लेकिन शारीरिक स्थिति स्थिर है। बाद में दोनों को सर्किट हाउस में लाया गया। जहा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल की विशेष टीम भी घटना स्थल से नमूना एकत्र की है।

बता दें कि झारखंड के दुमका स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट मैदान में शुक्रवार की रात स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी। पीड़िता के बयान पर महिला थाना की पुलिस ने दो मार्च को सात अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने रविवार को तीन आरोपित कुंजी गांव के राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू व सुखलाल हेम्ब्रम को न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता ने तीन पन्नों की प्राथमिकी में बताई घटनाक्रम

पीड़िता ने अंग्रेजी में तीन पन्नों में जो प्राथमिकी दर्ज कराई हैं, उसमें पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। बताया किस तरह से उसके साथ दरिंदगी हुई। पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि सभी सातों आरोपियों ने पति का हाथ बांधकर बारी-बारी से करीब ढाई घंटे तक दुष्कर्म किया।

कड़ी सुरक्षा में रखा गया है दंपति को

विदेशी दंपति को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुमका परिसदन में रखा गया है। प्रशासन की बिना अनुमति के किसी का भी परिसदन में प्रवेश बंद कर दिया गया है। शनिवार की शाम करीब सात बजे दंपती को मेडिकल कालेज अस्पताल से परिसदन लाया गया था।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *