Homeरांचीझारखंड विधानसभा स्थापना दिवस : एक ही मंच पर नजर आए राज्यपाल...

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस : एक ही मंच पर नजर आए राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस : विनोद सिंह को मिला उत्कृष्ट विधायक का सम्मान

मिरर मीडिया : झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा परिसर में किया गया। राज्य में राजनीतिक संकट के बीच यह पहला मौका था जब राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक मंच पर नजर आए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस ने किया वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि समारोह में मौजूद शामिल हुए। देश की सीमा पर और राज्य में नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के आश्रितों को भी सम्मानित किया गया। राज्य में इस वर्ष 10वीं और 12वीं में बेहतरीन अंक लाने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बगोदर से भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किए गए। राजनीति की चकाचौंध से दूर विनोद कुमार सिंह की आम जनों के मुद्दों से निकटता उन्हें अलग करती है। राजनीति में अक्सर समझौता करना पड़ता है, लेकिन इस मामले में भी वे औरों से हटकर हैं। वे उन मुद्दों को बहुत मजबूती और गंभीरता से उठाते हैं, जो अमूमन राजनेताओं की प्राथमिकता सूची में शुमार नहीं होते।रहन-सहन भी एकदम सादा है। आमलोगों और कार्यकर्ताओं के साथ वे रहते हैं। रांची में भाकपा माले का दफ्तर उऩका ठिकाना होता है। हर माह मिलने वाले वेतन का एक हिस्सा पार्टी फंड में दे देते हैं। झारखंड में विधानसभा स्थापना दिवस समारोह के मौके पर उत्कृष्ट विधायक चयनित करने की परंपरा है। सभी दलों के प्रमुख और वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्यमंत्री संग बैठक के बाद सर्वसम्मति से इसपर मुहर लगाते हैं।
इस बार जब उत्कृष्ट विधायकों के चयन की प्रक्रिया आरंभ हुई तो स्वाभाविक तौर पर उनका नाम सामने आया और तत्काल इसपर सहमति बन गई।वही झारखंड विधानसभा के 22वें स्थापना दिवस के मौके पर विधासभा के उत्कृष्ट कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular