Table of Contents
Jharkhand मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को हजारीबाग के नगवां मैदान (सिंदूर) में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में धनबाद के बाघमारा प्रखंड की ममता महतो एवं आदारी देवी को अपने हाथों से स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
14 लाख महिलाओं के बैंक खाते में राशि हस्तांतरित
हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, चतरा, कोडरमा एवं रामगढ़ की लगभग 14 लाख बहन- बेटियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित की गई।
वही उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर धनबाद से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अयमद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
धनबाद में 3 लाख 20 हजार से अधिक लाभुकों का रजिस्ट्रेशन
निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में धनबाद से बड़ी संख्या में लाभुक हजारीबाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत धनबाद में 3 लाख 20 हजार से अधिक लाभुकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है तथा 2 लाख 96 हजार से अधिक लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें 2 लाख 63 हजार से अधिक लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है। सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह में शेष लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
खबरें और भी है…..
- जमशेदपुर महिला विवि की छात्राओं के लिए बड़ी खबर! 8 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 2000 छात्राओं को मिलेगी डिग्री
- डिमना हादसे के बाद जागा MGM प्रबंधन, हॉस्टल में सुरक्षा और अनुशासन के लिए कड़े नियम लागू
- घाटशिला को बड़ी सौगात: गालूडीह PHC से हेरिटेज विलेज तक बदला नजारा, उपायुक्त ने जमीनी स्तर पर परखा विकास कार्य
- रामगढ़ में अवैध खनन से हादसा या वज्रपात : प्रबंधन ने आनन फानन में की डोजरिंग : घायलों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
- पलामू में कोयल रिवर फ्रंट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली : आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

