September 29, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

महागठबंधन की दूसरी बैठक आज बेंगलुरु में :  रांची से झारखंड के CM हेमंत सोरेन शामिल होने के लिए होंगे रवाना

1 min read

मिरर मीडिया : विपक्षी दलों के महागठबंधन की आज बेंगलुरु में बैठक होने वाली है। जिसमें झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होने वाले हैं। बता दें कि रांची से दोपहर एक बजे CM हेमंत बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाले हैं।

बता दें की झारखंड में लोकसभा की 14 सीट है। जिसमें ताज़ा आंकड़ों पर नजर डाले तो NDA के पास फिलहाल 12 सीट है जबकि UPA (PDA) के खाते में 2 सीट है।

वहीं 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर PDA महागठबंधन को मजबूत बनाने के लिए लगातार बैठक कर रही है इससे पहले बिहार के पटना में पहली बैठक हुई थी जिसके बाद आज बेंगलुरु में दूसरी बैठक की जाएगी। इस बैठक में विपक्षी दल के तमाम नेता मौजूद होंगे। जबकि झारखंड से JMM के हेमंत सोरेन उस बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु जाएंगे।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.