Homeझारखंडहेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ JMM ने आंदोलन का किया ऐलान,...

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ JMM ने आंदोलन का किया ऐलान, 20 फरवरी तक राज्यभर में होगी न्याय यात्रा

झारखण्ड: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ झामुमो ने राज्यभर में आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
इसकी शुरुआत गुरुवार से होगी। राजधानी में झामुमो के कार्यकर्ता और समर्थक मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष उपवास करेंगे। यह कार्यक्रम प्रतिदिन अलग-अलग जिलों में चलेगा। धूमकुड़िया में हेमंत सोरेन के समर्थन में प्रार्थना सभा का आयोजन भी होगा। हेमंत सोरेन को जेल तक छोड़ने पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे।

बता दें कि गुरुवार को उनकी रिमांड अवधि पूरी हो रही है।वहीं झामुमो गुरुवार से ही न्याय यात्रा की शुरूआत रांची से कर रही है।20 फरवरी तक हर जिले में न्याय यात्रा आरंभ होगा, जो पंचायतों तक जाएगा।

जानकारी देते हुए झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि भाजपा ने षड्यंत्र रच कर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया। इसी के तहत हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी कराई गई। राजनीतिक लड़ाई में भाजपा टिक नहीं पाई तो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया। हेमंत सोरेन को बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा के बड़े-बड़े नेता घबरा गए थे। उन्होंने उनके राजनीतिक भविष्य को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच उन्हें जेल में डाल दिया।

mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular