करीम सिटी : कला कार्निवल का प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागी पुरस्कृत

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : करीम सिटी के सभागार में Artist of Jamshedpur ने SPARC (सोसाइटी फॉर प्रमोटिंग आर्ट एंड कल्चर) के साथ मिल कर कला कार्निवल प्रोग्राम का 2 दिवसीय प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे प्रथम दिवस में संगीत और नृत्य की प्रतियोगिता हुई। जिसमे कई बच्चो ने भाग लिया। संगीत की तीन कैटेगरी थी। सोलो जिसमे तीन समूह थी। पहला समूह A जिसमे 12 वर्ष के बच्चो ने भाग लिया जिसका थीम भजन या प्रेयर था।
दूसरी समूह B जिसमे 13-18 वर्ष के बच्चो ने भाग लिया। जिसका थीम बॉलीवुड था और तीसरा समूह C जिसमे 19 वर्ष और उस से अधिक उम्र के बच्चो ने भाग लिया जिसका थीम बॉलीवुड था। दूसरी कैटेगरी युगल थी जिसकी कोई उम्र सीमा नहीं थी। तीसरी कैटेगरी ग्रुप सॉन्ग जिसमे ग्रुप में 3-6 सदस्य होना आवश्यक था और उम्र की कोई सीमा नहीं।
संगीत प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में करीम सिटी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज झा और प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मनमोहन सिंह रहे। नृत्य प्रतियोगिता में दो कैटेगरी थी।
पहली कैटेगरी सोलो डांस जिसमें चार ग्रुप थे। समूह A जिसमे 3-6 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया जिसका थीम बॉलीवुड सॉन्ग था। समूह B जिसमे 7-12 वर्ष के बच्चो ने भाग लिया। जिसका थीम देशभक्ति थी और
समूह C जिसमे 13-18 वर्ष के बच्चो ने भाग लिया। जिसका थीम बॉलीवुड रिटर्न 90’s थी। समूह D 19 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चो ने भाग लिया जिसका थीम लोक संगीत था। नृत्य प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में एच.पी मुखी थी। जिन्होंने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। जिसमे तमाम प्रतिभागी ने अपनी पूर्ण क्षमता से प्रयास किया और सब ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *