एक सवाल का जवाब और जीत गई क्रिस्टीना पिस्जकोवा मिस वर्ल्ड का ख़िताब

KK Sagar
5 Min Read

71वें मिस वर्ल्ड का टाइटल चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszkova) को मिला

2024 का मिस वर्ल्ड मिस वर्ल्ड भारत के नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित हुआ था। ओपनिंग सेरेमनी के बाद ब्यूटी पेजेंट कई दिन चला और फाइनली 9 मार्च की रात मिस वर्ल्ड 2024 के विनर का ख़िताब क्रिस्टीना पिस्जकोवा को मिला। 71वें मिस वर्ल्ड का टाइटल चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszkova) को मिला। क्रिस्टीना ने टॉप 4 में अपनी जगह बनाने के बाद आखिरी राउंड में एक खूबसूरत जवाब दिया, जिसके बाद वह विश्व सुंदरी बनीं।

24 साल की क्रिस्टीना पिस्जकोवा 112 देशों की कंटेस्टेंट को पछाड़कर मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) बनीं। पिछले साल की विजेता कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना को ताज पहनाया। क्रिस्टीना ने जहां मिस वर्ल्ड का ताज पहना, वहीं लेबनान की यासमिना जायटौन के सिर फर्स्ट रनर-अप का ताज सजा।

Krystyna Pyszkova Miss World 2024
Krystyna Pyszkova Miss World 2024

मिस वर्ल्ड 2024 के आखिरी राउंड में शार्क टैंक ऑफ इंडिया के शार्क्स के सामने बुलाया गया। जहां मिस वर्ल्ड 2013 की मेघन ने टॉप 4 चेक रिपब्लिक, त्रिनिडाड एंड टोबागो, बोट्सवाना और लैबनेन के कंटेस्टेंट को बताया कि अगली मिस वर्ल्ड के तौर पर आप सभी को शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स को पिच करना है। जिसके लिए केवल 60 सेकेंड मिलेंगे।

क्रिस्टीना पिस्जकोवा क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszkova Miss World 2024) ने शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स के सामने कहा- ‘कल्पना कीजिए कि आप एक बच्चे हैं और आपके कुछ सपने हैं और कुछ उम्मीदें हैं  लेकिन जैसे आप बड़े होते हैं, आपके सपने दूर होते जाते हैं। अब कल्पना कीजिए कि आप पैरेंट हैं और आपका बच्चा भी उसी स्थिति से गुजरता है, जिससे आप गुजरे हैं, एक सपना है।लेकिन बड़े होने के बाद वह सपना दूर और दूर होता जाता है। और अपना सपना पूरा करने के लिए बच्चे अच्छी एजुकेशन नहीं ले पाते हैं। आज 2024 में भी 250 मिलियन बच्चे हैं जो स्कूल नहीं जा पाते हैं और यह मिशन है कि गरीब बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन दूं।

एजुकेशन पर एक सवाल का जवाब देकर क्रिस्टीना जीतीं Miss World 2024

क्रिस्टीना ने आगे कहा- ‘मेरा मानना है कि एजुकेशन हर बच्चे का संवैधानिक अधिकार है। और यहां उन्हीं बच्चों की वकालत करने आई हूं। मैं पेजेंट्री में आने से बहुत पहले से यह करती आ रही हूं, यह मेरे दिल के बहुत करीब है और जो मैं करती रहूंगी चाहे मैं मिस वर्ल्ड जीतूं या नहीं। थैंक्यू सो मच।’ क्रिस्टीना पिस्जकोवा के इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2024 का टाइटल जीता दिया।

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 22 साल की सिनी शेट्टी प्रतियोगिता की टॉप 4 में नहीं पहुंची

गौरतलब है कि भारत ने अट्ठाइस साल बाद मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजबानी की। भारत का प्रतिनिधित्व 22 साल की सिनी शेट्टी ने किया।  सिनी शेट्टी मुंबई में पली-बढ़ी हैं। वे प्रतियोगिता की टॉप 4 कंटेस्टेंट में जगह बनाने में असफल रहीं। उन्होंने साल 2022 में ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड’ का ताज जीता था। रीता फारिया पहली भारतीय हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। साल 1966 में उनके सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा था।

भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता

भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। रीता फारिया के बाद ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। फिर डायना हेडन ने साल 1997 में यह खिताब जीता था। युक्ता मुखी 1999 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने 2000 और मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था  71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *