डिजिटल डेस्क/कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि शनिवार को मुर्शिदाबाद में उनके बाबरी मस्जिद शिलान्यास कार्यक्रम में तीन लाख से अधिक लोग जुटेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश से इस्लामी धर्मगुरु आ रहे हैं, जिनमें सऊदी अरब के धर्मगुरु भी शामिल हैं।
मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के मोरादिघी इलाके में 25 बीघा भूमि पर यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मेहमानों के लिए खानपान की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें 40,000 मेहमानों के लिए शाही बिरयानी और 20,000 स्थानीय लोगों के लिए भी बिरयानी तैयार की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम शनिवार दोपहर 12 बजे शुरू होगा।
वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए हैं। मस्जिद के शिलान्यास के लिए लगभग 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा एक मंच बनाया जा रहा है, जिसमें 400 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था होगी।

