जमशेदपुर : कोवाली पुलिस ने मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। वहीं इसके कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने बताया कि नकली शराब के कारोबार होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापामारी की गयी। शराब फैक्ट्री के संचालक कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले संजय राय को गिरफ्तार किया गया है। संजय राय के घर पर ही यह मिनी नकली शराब की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने उनके पास से 840 पीस बिग हिट कंपनी का नकली अंग्रेजी शराब, 424 पीस बिग हिट कंपनी का नकली अंग्रेजी शराब का प्लास्टिक का भरा बोतल, 150 पीस प्लास्टिक का नकली अंग्रेजी शराब का खाली बोतल, 300 पीस प्लास्टिक का नकली अंग्रेजी शराब के खाली बोतल का ढक्कन और बोतल सील करने वाली मशीन को जब्त किया है। इस टीम में अवर निरीक्षक नफीस अहमद, पवन कुमार राम, धीरज कुमार यादव के साथ टीओपी के सशस्त्र पुलिस बल शामिल है।
मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़, कारोबारी गिरफ्तार
