बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, बिछाई थी 15 कूकर बम, पुलिस ने किया नाकाम

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाया गया 15 कुकर बम बरामद किया है। जानकारी के अनुसार भाकपा माओदियों का संगठन 26 जनवरी से पहले जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ कुचाई थाना क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान ही बम बरामद हुआ है। नक्सलियों ने बम को जमीन के अंदर छिपाकर लगाया था। जानकारी देते हुए एएसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि भाकपा माओवादियों के खिलाफ कुचाई थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी क्रम में सरायकेला के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी जिले के कुचाई इलाके में जगह जगह पर आईईडी लगा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए सीआरपीएफ 157 बटालियन के साथ छापेमारी टीम का गठन किया। जिसमें बीडीएस टीम के पदाधिकारी के साथ साथ कई जवान भी शामिल हुए। इसी दौरान कडे रंगो पहाड़ी से डेढ़ किलोमीटर पश्चिम दिशा में जंगली रास्तों में 15 कूकर बम लगाया गया था। सभी बम को बरामद करने के बाद बीडीडीएस टीम द्वारा उसे नष्ट कर दिया गया।

Latest Articles