नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, नई पारी की शरुवात

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन गए हैं। आज दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन परिसर में उन्हें शपथ दिलाई। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

नीतीश कुमार के नाम ये खास राजनीतिक रिकॉर्ड

16 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद् सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया। इसके बाद आज उन्होंने राज्यसभा सांदस के रूप में शपथ लिया। इस शपथ के साथ ही नीतीश कुमार एक खास राजनीतिक रिकॉर्ड में भी शामिल हो गए हैं। नीतीश कुमार अब लालू यादव के बाद चारों सदनों (लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद) के सदस्य रहने वाले बिहार के दूसरे सीएम बन गए हैं।

बिहार के अगले सीएम को लेकर चर्चा

नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनते ही बिहार के अगले सीएम को लेकर चर्चा हो गई है। माना जा रहा है कि अब तीन से चार दिनों के अंदर वह अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। इसी के साथ बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है।

पीएम मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलकात करेंगे। बिहार में नई एनडीए सरकार के प्रारूप को लेकर सीएम नीतीश कुमार गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत कर सकते हैं। नई सरकार का मंत्रिमंडल कैसा रहेगा? कौन रिपीट होंगे? किस नए चेहरे को मौका दिया जाएगा? इस पर सीएम नीतीश कुमार अपनी राय रखेंगे। 

Share This Article