Homeहजारीबागबूथ स्तर पर महिलाओं की सक्रियता और सहभागिता को लेकर भाजपा महिला...

बूथ स्तर पर महिलाओं की सक्रियता और सहभागिता को लेकर भाजपा महिला मोर्चा हजारीबाग की एकदिवसीय बैठक

मिरर मीडिया : भाजपा महिला मोर्चा हजारीबाग द्वारा गुरुवार को भाजपा कार्यालय हजारीबाग अटल भवन में एक दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी के नेतृत्व में की गई, जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश महामंत्री मंजूलता, प्रभारी रितु रानी सिंह, नीलम यादवन सम्मिलित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक मनीष जायसवाल, जे पी पटेल जिला अध्यक्ष अशोक यादव रोशनी तिर्की , कुमकुम देवी एवं भैया अभिमन्यु शामिल हुए।

इस बैठक में सभी मंडल के अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी गण एवं आमंत्रित सदस्य उपस्थित हूए। बैठक में संगठन को मजबूत करने  एवं बुथ स्तर तक महिलाएं कैसे सक्रिय हो इस पर चर्चा की। मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी ने कहा कि”अबला से सबला हुई देखो नारी आज नारी के गुण -गान से भरा हुआ इतिहास! कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू मिश्रा, ज्योतिषना देवी , मीडिया प्रभारी सुषमा( रिंकी )विश्वकर्मा, पूनम मिश्रा एवं सभी महिला मोर्चा की टीम उपस्थित हो गए कार्यक्रम को सफल बनाया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular