पलामू – छेड़खानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो को गोली मारी, महिला पर चाकू से हमला

KK Sagar
1 Min Read

पलामू / चैनपुर: थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने दो लोगों को गोली मार दी, जबकि एक महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Advertisement

घटना के बाद बंदुआ गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....