धालभूमगढ़ में लगा जनता दरबार, समस्या लेकर पहुंचे लोग, स्वास्थ्य जांच व दवाओं का वितरण

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ प्रखंड में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।
इस कैंप में प्रखंड प्रशासन की देख रेख में सभी आगंतुकों के समस्या के समाधान के लिए विभिन्न आवेदन प्राप्त किए गए और लोगों की स्वास्थ्य जांच किया गया, जिसमे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बीपी जांच कर दवा भी वितरित की गई।

इस कैम्प में कृषि विभाग केसीसी 4 आवेदन प्राप्त किए। भूमि संबंधी 2, मुख्य्मंत्री सुकन्या योजना के 4 आवेदन, प्रधानमन्त्री मातृत्व बंदना योजना के 2 आवेदन प्राप्त किया गया। इस कैंप में प्रखंड विकास पदाधिकारी सविता टोपनो तथा पंचायत समिति प्रदीप राय व सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपास्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *