Homeराज्यबिहारJDU के पूर्व अध्यक्ष 75 वर्षीय शरद यादव का निधन : PM ने जताया...

JDU के पूर्व अध्यक्ष 75 वर्षीय शरद यादव का निधन : PM ने जताया शोक

मिरर मीडिया : JDU (जनता दल यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष 75 वर्षीय शरद यादव का निधन हो गया है। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में शरद यादव ने अंतिम सांस ली। इस बाबत बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि पापा नहीं रहें।

उनके निधन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने शोक जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को होशंगाबाद में हुआ था। जहां पर वे बिहार के मधेपुरा से चार बार सांसद रह चुके हैं। हालांकि, इससे पहले वाजपेई और वीपी सिंह सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। जहां पहली बार 1974 में लोकसभा सदस्य बने थे। इसके बाद 1997 में जनता दल के अध्यक्ष बने थे।

इसके साथ ही शरद यादव (1 जुलाई 1947 – 12 जनवरी 2023) तक आरजेडी पार्टी के एक नेता थे। इस दौरान शरद यादव ने 2018 में अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया था, जिसके बाद मार्च 2022 में अपनी पार्टी का आरजेडी में विलय कर लिया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि दो यादव एक साथ आ रहे हैं, शरद यादव और लालू यादव।

2003 से 2016 तक रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बता दें कि, शरद यादव जेडीयू से सात बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसके साथ ही वह 2003 में अपने गठन के बाद से साल 2016 तक जनता दल (यूनाइटेड) के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इसके बाद साल 2014 में राज्यसभा में निर्वाचित हुए थे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular