पीएम मोदी को मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’, सेशेल्स ने किया सम्मानित

Neelam
By Neelam
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर हैं। आज दौरे का दूसरा दिन है। सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य राजकीय स्वागत किया गया। स्टेट हाउस में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही सेशेल्स  ने पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि दी।

पीएम मोदी को इसलिए मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’

सेशेल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह उपाधि समुद्री पर्यावरण संरक्षण, ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने, हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सहयोग मजबूत करने तथा जलवायु परिवर्तन से जुड़े वैश्विक प्रयासों में भारत की सक्रिय भूमिका के सम्मान में प्रदान की है। यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत संबंधों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का भी प्रतीक माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने जताया सेशेल्स की जनता का आभार

सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स को मिलकर हिंद महासागर को ‘अवसरों का महासागर’ बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

पीएम मोदी को अब तक मिल चुके हैं 3 बड़े अवार्ड

पर्यावरण के क्षेत्र में मोदी को अब तक 3 बड़े अवार्ड मिल चुके हैं। इससे पहले मई 2026 में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने उन्हें एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया था। संयुक्त राष्ट्र ने साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ प्रदान किया था।

सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता

रविवार को स्टेट हाउस में प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article