पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च अवार्ड, कई समझौतों पर भी लगी मुहर

Neelam
By Neelam
4 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दिया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने आज यानी मंगलवार को घोषणा की। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने बताया कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को मजबूत करने में दिए गए योगदान के लिए दिया जा रहा है।

इंडोनेशिया ने सर्वोच्च सम्मान के लिए पीएम मोदी को क्यो चुना?

‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ मेडल ऑफ ऑनर इंडोनेशिया गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने इंडोनेशिया गणराज्य की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण योगदान दिया हो। यह सम्मान नागरिकों के साथ-साथ सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी दिया जा सकता है। विदेशी नेताओं को यह सम्मान केवल विशेष योगदान और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए प्रदान किया जाता है। इसी कारण इसे इंडोनेशिया का सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है। इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को इस सम्मान के लिए चुना है।

यह करोड़ों भारतीयों का सम्मान- पीएम मोदी

राष्ट्रपति प्राबोवो की ओर से इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान करोड़ों भारतीयों का है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं और भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और गहरे संबंधों का सम्मान है।

व्यापक रणनीतिक साझेदारी आज एक नई उड़ान ले रही-पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में प्रोबोवो के साथ साझा मीट में कहा कि 2018 में बनी हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी आज एक नई उड़ान ले रही है।  पीएम मोदी ने कहा, दोनों देश विकास, सुरक्षा, तकनीक और कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आज से दोनों देशों के संबंधों का एक नया और स्वर्णिम अध्याय शुरू होगा।

रक्षा-आपदा प्रबंधन और औद्योगिक सहयोग पर सहमति

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे देशों के बीच बढ़ता विश्वास हमारी रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत कर रहा है। आज हमने रक्षा आदान-प्रदान, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई है। आज हुए समझौते से भारत की उच्च गुणवत्ता और किफायती दवाइयां इंडोनेशिया के नागरिकों को और सहजता से उपलब्ध होंगी।

इंडोनेशिया के लोगों तक पहुंचेंगी भारतीय दवाइयां

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने अपनी मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनुभव इंडोनेशिया के साथ साझा किए हैं। इससे दोनों देशों को एक-दूसरे के सफल मॉडलों से सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी भारत और इंडोनेशिया के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। भारत की दवाइयां अब इंडोनेशिया के लोगों तक अधिक आसानी से पहुंच सकेंगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Share This Article