PM मोदी रविवार को करेंगे मन की बात : 104वीं कड़ी में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार करेंगे साझा
1 min read
मिरर मीडिया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मन की बात के साथ देश के लोगों के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 104वीं कड़ी होगी।
PM मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।
आज के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भारत के ऐतिहासिक मून मिशन चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग का जिक्र कर सकते हैं। इससे पहले 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर इतिहास रचा था। मन की बात कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ और 30 अप्रैल 2023 को अपने 100वें एपिसोड तक पहुंचा।
पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘सुबह 11 बजे ट्यून करें। पूरे भारत से प्रेरणादायक जीवन यात्राओं को उजागर करना हमेशा खुशी की बात होती है।’ ‘मन की बात’ का 103वां एपिसोड 30 जुलाई को प्रसारित हुआ। उस एपिसोड में पीएम मोदी ने पहली बार ‘मेरी माटी मेरे देश’ अभियान का जिक्र किया था। उन्होंने देशभर में हो रही मानसूनी बारिश का जिक्र किया।