जमुई: “पाकिस्तान जिंदाबाद” पोस्ट डालकर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

KK Sagar
2 Min Read
प्रतीकात्मक फोटो

जमुई। जमुई पुलिस ने सोशल मीडिया पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” जैसे भड़काऊ पोस्ट डालकर धार्मिक उन्माद और भ्रामकता फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 6 मई 2025 को जमुई सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाले गए पोस्ट के अनुश्रवण के क्रम में इंस्टाग्राम आईडी @mr_raja_boss_07 से “##Pakistan Zindabad##” लिखकर की गई टिप्पणी पाई गई।

सोशल मीडिया पर की गई इस भड़काऊ टिप्पणी की जांच के बाद संबंधित युवक की पहचान जमुई जिले के निवासी के रूप में हुई। सत्यापन उपरांत खैरा थाना द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए मामला जमुई साइबर थाना को सौंपा गया।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी के विरुद्ध जमुई साइबर थाना कांड संख्या 10/2025, दिनांक 07.05.2025, धारा 196(1)(A) IT Act एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 295(A), 153(A), 66(F) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

जमुई पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा धार्मिक उन्माद फैलाने वाला पोस्ट या टिप्पणी सोशल मीडिया पर ना करें। ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी वायरल होने पर इसकी सूचना त्वरित रूप से पुलिस को दें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....