Bihar: गोपालगंज में पुलिस एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी विकास सिंह कुशवाहा को लगी गोली

Reena Sharma
2 Min Read

गोपालगंज में अहले सुबह पुलिस और ज्वेलरी शॉप लूटकांड में शामिल अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग में विकास सिंह कुशवाहा घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास की है।

पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि जलालपुर गांव में ईंट भट्ठा के पास कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं। गुप्त सूचना के बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने इलाके को चारों तरफ से घेराबंदी पर अपराधियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लग गई।

कई अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Advertisement

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी और मौके पर ही वह गिरकर बेहोश हो गया। वहीं, विकास सिंह कुशवाहा के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गोपालगंज पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और दो खोखा के साथ दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

कौन है विकास सिंह कुशवाहा?

गोपालगंज पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल कुख्यात बदमाश विकास सिंह कुशवाहा सारण जिले का निवासी है। विकास कुशवाहा जनता बाजार निवासी कृष्णा सिंह का 22 वर्षीय पुत्र है। इस पर पहले से कई लूटपाट, डकैती जैसे कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज है। विकास एक गैंग चलता है। इसकी गैंग में कई लोग शामिल हैं। बीते दिनों विकास ने अपनी गैंग के साथ एक ज्वेलरी शॉप को लूट लिया था।

Share This Article