December 10, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

नक्सल प्रभावित इलाके में कार्रवाई, बड़े पैमाने पर हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने किया नष्ट,

1 min read

जमशेदपुर : अफीम की खेती करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज़ कर दी है। जेटेया थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित जंगल क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर की जा रही अफीम की खेती का उद्भेदन करते हुये जेटेया थाना प्रभारी बिपिन चन्द्र महतो के नेतृत्व में पुलिस बल ने अफीम की फसल को नष्ट किया है। मिली जानकारी अनुसार इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अफीम की खेती में लिप्त कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में अफीम की खेती खूंटी व मुरहू क्षेत्र के माफियाओं के इशारे पर स्थानीय ग्रामीण कर रहे थे। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से पुलिस इन क्षेत्रों में निरंतर पेट्रोलिंग नहीं कर पाती है। सूचना के बाद पुलिस सुरक्षात्मक नियमों का पालन करते हुये इस जंगल में पहुंची और कई एकड़ भूमि पर लगे अफीम की फसल को ट्रैक्टर आदि के सहारे रौंद कर नष्ट कर डाला। हालांकि पुलिस इस मामले की पूरी जानकारी बाद में देने की बात कह रही है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.