वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी आयुष्मान भव अभियान की शुरूआत, देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का लक्ष्य

Anupam Kumar
1 Min Read

देश : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 13 सितंबर को वर्चुअल तरीके से आयुष्मान भव अभियान की शुरूआत करेंगी। मांडविया ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअली बातचीत की और आयुष्मान भव अभियान के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े में चलने वाले अभियान के तहत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप और इलाज किया जाएगा।
बता दें कि अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। गांवों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस योजना से 60 हजार गरीबों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा वाले आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। अंगदान के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!