Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक जयंती और देव दीपावली की...

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक जयंती और देव दीपावली की दी शुभकामनाएं, कहा यह प्रकाश पर्व मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए

देश: सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती और देव दीपावली की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देता है।

इसके साथ ही उन्होंने देव दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने पोस्ट कर लिखा- श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के 107वें एपिसोड में पहले सिख गुरु को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक के अनमोल संदेश आज भी न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों को सरल, सामंजस्यपूर्ण और दूसरों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं।

Most Popular