राष्ट्रगान के अपमान पर भड़के प्रियंक कानूनगो, यूट्यूब चैनल पर उठाए सवाल

KK Sagar
2 Min Read

पूर्व बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूट्यूब चैनल “Tinder in Real life” पर प्रसारित एक शो “one girl v/s 69 boys” में राष्ट्रगान का अपमान किया गया है।

अपने पोस्ट में प्रियंक कानूनगो ने लिखा कि “बेहूदगी की हद है कि यह लफ़ंगे अब राष्ट्रगान का भी अपमान कर रहे हैं और YouTube इनके दुस्साहसी वीडियो को होस्ट कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि देश को ऐसे मामलों पर निर्णय लेना होगा और “इन दुष्टों का इलाज करना होगा।”

प्रियंक कानूनगो ने अपने पोस्ट में यूट्यूब और संबंधित चैनल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सामग्री को बढ़ावा देना चिंताजनक है, खासकर जब मामला राष्ट्रगान और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा हो।

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कई लोग इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, संबंधित वीडियो और उसके कंटेंट को लेकर अभी तक आधिकारिक जांच या कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

बहरहाल, वीडियो का पूरा संदर्भ चाहे जो भी हो, लेकिन राष्ट्रगान जैसी देश की गरिमा और सम्मान से जुड़ी चीज़ का इस तरह मज़ाक या अपमान किया जाना वाकई बेहद दुःखद, शर्मनाक और निराशाजनक माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग इस पर नाराज़गी जता रहे हैं और ऐसे कंटेंट पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मनोरंजन और वायरल होने की होड़ में राष्ट्रीय प्रतीकों की मर्यादा को ठेस पहुंचाना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....