October 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर धमाके के बाद पुतिन का बडा फैसला, यूक्रेन के साथ खाद्यान्न समझौते को किया रद

1 min read

मिरर मीडिया : रूस –यूक्रेन की बीच युद्ध शुरु हुए एक वर्ष से भी अधिक का समय बीत चुका है पर दोनों देशों की बीच विवाद शांत होने की बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहें है।
ताजा मामला रूस से सामने आया है जहां क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर यूक्रेन द्वारा जोरदार धमाका किया गया है।
वहीं क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर हुए धमाके के कुछ घंटे बाद ही रूस ने यूक्रेन के साथ खाद्यान्न निर्यात समझौते को रद कर दिया है।
बता दें कि करीब एक साल पहले यह समझौता संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुआ था और तुर्कीय इसमें तीसरा पक्ष था। टुकड़ों में बढ़ते हुए यह समझौता 17 जुलाई को खत्म हो रहा था और इसी दिन पुल पर हुए धमाके के बाद रूस ने समझौते को अब आगे न बढ़ाने की घोषणा की है ।
ज्ञातव्य है कि रूस और यूक्रेन विश्व में करीब 33 प्रतिशत खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करते है। वहीं अब इस समझौते के टूटने के बाद खाद्यान्न महंगा होना तय माना जा रहा है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.