Homeदेशअभी भी बच्चे की तरह हैं राहुल गांधी, अपने आनंद के लिए...

अभी भी बच्चे की तरह हैं राहुल गांधी, अपने आनंद के लिए निकाल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा: किरण रिजिजू

देश: लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपनी – अपनी तैयारियों में लगे हुए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वोटरों को प्रभावित करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जा रही है।
वहीं इस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी भी बच्चे की तरह हैं। गोलाघाट में पत्रकारों से बात करते हुए रिजिजू ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग राहुल की न्याय यात्रा के बारे में क्यों बातें कर रहे हैं।

अगर वह अपने आनंद के लिए यात्रा करते हैं, तो इससे लोगों को क्या फायदा होगा? उनकी यह यात्रा उनके मजे के लिए है। इससे किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला है। राहुल ने जनता की भलाई के लिए कभी भी कोई काम नहीं किया है।
रिजिजू ने कहा कि वह बूढ़े हो गए हैं लेकिन उनके विचार अभी भी बच्चे की तरह हैं। हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं।
बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होगी। यह और लोकसभा क्षेत्रों और 337 विधानसभा क्षेत्रों और 110 जिलों को कवर करते हुए 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
वहीं ,कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी की आगामी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लोगो और नारे का अनावरण किया है।जिसका नेतृत्व पार्टी नेता राहुल गांधी करेंगे। यात्रा का नारा “न्याय का हक मिलने तक” रखा गया है।

mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular