जमशेदपुर : गोलपहाड़ी बस्ती में पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में पटाखा और इसे बनाने में उपयोग होने वाले विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने राजेंद्र कुमार सिंह और एक कारीगर को हिरासत में लिया है। परसुडीह थाना में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर अन्य जगहों पर भी छापामारी कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मौजूद है। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी सन्नी वर्धन ने परसुडीह और सुंदर नगर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी की और मौके से राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
गोलपहाड़ी बस्ती में छापामारी, भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त, 2 गिरफ्तार

Leave a comment