धनबाद के पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भी रेल कर्मचारी अब करवा सकेंगे अपना इलाज : सुविधा हुई शुरू
1 min read
मिरर मीडिया : धनबाद के पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में भी रेल कर्मचारी अब अपना इलाज करवा सकेंगे इसके लिए सुविधा शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि धनबाद,रेल प्रशासन के साथ होने वाला स्थाई वार्ता पीएनएम मीटिंग में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पीएनएम इंचार्ज डी के पांडेय ने रेल प्रशासन के सामने में यह माँग रखी थी कि जोड़ा फाटक धनबाद स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम को भी धनबाद रेल अस्पताल के साथ टाईअप किया जाए, इस माँग को रेल प्रशासन के द्वारा मान लिया गया।

इसी संदर्भ में जानकारी लेने के लिए आज ईसीआरकेयू के प्रतिनिधि एके दा,एन जे सुभाष,एनके खवास और जे के साव ने धनबाद मंडल रेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिशिर शर्मा से मुलाक़ात कर पाटलिपुत्र नर्सिंग होम पर टाईअप को लेकर चर्चा की। बता दें कि पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में रेल कर्मचारियों को रेफर करने का कार्य शुरू हो चुका,और इसका लाभ रेल कर्मचारी उठा सकते हैं इस पर ईसीआरकेयू के प्रतिनिधियों ने संतुष्टि व्यक्त की,और संगठन का अथक प्रयास का परिणाम जो रेल कर्मचारियों का अब लाभ मिलेगा।