धनबाद स्टेशन पर चला रेलवे का मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 121 बेटिकट यात्री धराए

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को धनबाद स्टेशन पर ताबड़तोड़ टिकट चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुए इस विशेष अभियान से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, गलत श्रेणी में सफर कर रहे और बिना बुक सामान लेकर यात्रा करने वाले कुल 121 यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे ने इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 61,170 रुपये वसूले।

जांच टीमों ने सिर्फ स्टेशन ही नहीं बल्कि विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

रेल प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि बिना उचित टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....