HomeUncategorizedबड़ी खबर : आरोपों के बाद पद से हटाए गए मुख्यमंत्री के...

बड़ी खबर : आरोपों के बाद पद से हटाए गए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव एक्का : पंचायती राज विभाग में किया गया तबादला

मिरर मीडिया : बाबूलाल मरांडी के गंभीर लगाए गए आरोपों के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव व गृह सचिव राजीव एक्का को पद से हटा दिया गया है।

बता दें कि सूबे की हेमंत सरकार ने राजीव अरुण एक्का का तबादला कर दिया। उन्हें पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी की है।

राजीव अरुण एक्का 1994 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। वे सीएम के प्रधान सचिव होने के साथ-साथ सूचना एवं जनसंपर्क सचिव, गृह सचिव के अतिरिक्‍त प्रभार में थे।

गौरतलब है कि बाबूलाल मरांडी ने एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ईडी के अभियुक्त विशाल चौधारी के अरगोड़ा चौक स्थित कार्यालय में जा कर फाइलें निपटाते हुए पेपर साइन कर रहे है। वहीं वीडियो की माने तो दिख रही महिला कोई सरकारी अधिकारी नहीं बल्कि विशाल चौधरी की प्राइवेट कर्मचारी है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular