राजेश कुमार सिंह होंगे धनबाद के नए जिला परिवहन पदाधिकारी : ओम प्रकाश यादव का सिमडेगा हुआ तबादला

मिरर मीडिया : धनबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव को स्थानांतरित करते हुए सिमडेगा में जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

वहीं झारखंड सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजेश कुमार सिंह को धनबाद जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles