रामगढ़ – नगर पालिका आम निर्वाचन 2026: अध्यक्ष पद के लिए 6 और वार्ड पार्षद पद के लिए 81 ने दाखिल किया नामांकन

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़। नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत बुधवार को नामांकन प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली। निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए 1 एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा।

वहीं, नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या भी काफी रही। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। इनमें पूजा देवी, रेणु देवी, उमा कुमारी, प्रिया कुमारी, रेणु कुमारी और ललिता देवी शामिल हैं।

इसके अलावा वार्ड पार्षद पद के लिए 81 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा कर चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की।

Advertisement

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....