October 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

रामलीला रवानी बने जमशेदपुर के नए सहायक उत्पाद आयुक्त, सरायकेला के प्रभारी अधीक्षक उत्पाद होंगें विमला लकड़ा, 15 अफसरों का ट्रांसफर

1 min read

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के उत्पाद व मद्य निषेध विभाग में 15 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार के संयुक्त सचिव सुनील कुमार सिंह के द्वारा जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार उमाशंकर सिंह को सहायक उत्पाद आयुक्त बोकारो, अरुण मिश्र को सहायक उत्पाद आयुक्त रांची, सुनील चौधरी को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद हजारीबाग बनाया गया है। वहीं रामलीला रवानी को सहायक उत्पाद आयुक्त जमशेदपुर और संजय कुमार मेहता को सहायक उत्पाद आयुक्त धनबाद बनाया गया है। जबकि राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद मुख्यालय रांची बनाया गया है। अरविंद कुजुर को सहायक उत्पाद आयुक्त हजारीबाग, अखौरी धनंजय कुमार सिंहा को सहायक उत्पाद आयुक्त मुख्यालय रांची बनाया गया है। विमला लकड़ा को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद सरायकेला, क्षितिज विजय मिंज को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद गुमला व सुधीर कुमार को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद पलामू बनाया गया है। वहीं अजय कुमार को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद चाईबासा, महेंद्र सिंह देव को प्रभारी उत्पाद अधीक्षक गिरिडीह, रंजन तिवारी को प्रभारी उत्पाद अधीक्षक लातेहार, मीनाक्षी प्रसाद को प्रभारी उत्पाद अधीक्षक खूंटी व सौरभ तिवारी को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद जामताड़ा बनाया गया है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.