रांची-वाराणसी वंदे भारत अब रुकेगी हजारीबाग रोड पर भी

KK Sagar
1 Min Read

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 02 मार्च 2026 को हजारीबाग रोड स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20887 रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नागेन्द्र महतो सहित अन्य गणमान्य अतिथियों, मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव की औपचारिक शुरुआत की गई।

अब इस ठहराव से हजारीबाग और आसपास के यात्रियों को सीधी और तेज़ रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

ट्रेन का समय

20887 रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

हजारीबाग रोड स्टेशन आगमन: सुबह 08:12 बजे

प्रस्थान: सुबह 08:14 बजे

20888 वाराणसी–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस

हजारीबाग रोड स्टेशन आगमन: रात 20:17 बजे

प्रस्थान: रात 20:19 बजे

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रा समय में भी सुविधा होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....