सरायकेला: नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पर दुष्कर्म का केस दर्ज, चाईबासा कोर्ट के आदेश पर एक्शन

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: सरायकेला जिला प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कार्रवाई चाईबासा कोर्ट के निर्देश के बाद की गई है।

आरोपी अधिकारी पर दुष्कर्म, आपराधिक षड्यंत्र, शादी का झांसा देकर यौन शोषण, अपहरण और धोखाधड़ी जैसी कुल 9 धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। महिला थाना पुलिस ने जांच के बाद प्रारंभिक रिपोर्ट सरायकेला उपायुक्त को सौंप दी है। अब उपायुक्त के अगले आदेश का इंतज़ार है।

महिला थाना प्रभारी शीला मिंज के अनुसार, फरवरी में मिली शिकायत की जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share This Article