पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; बदमाश फरार

Reena Sharma
1 Min Read

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना मंगलवार रात भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड की है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और युवक को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। घायल युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री का काम करता है। फायरिंग के बाद हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद शुभम सड़क पर गिर गया, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुट गई।

फिलहाल फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आपसी विवाद और पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

Share This Article