September 22, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

टुंडी में हजारों रूपये नगद व ज्वेलरी की डकैती : गृहस्वामी को गोली मारकर किया घायल : 15 हथियारबंद डकैतों ने घटना को दिया अंजाम

1 min read

मिरर मीडिया : धनबाद के दक्षिणी टुंडी में कटनियां गांव में बीती रात डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। बता दें कि डकैती गांव में केराशन दुकानदार शंकर सिंह के घर बीती रात हुई। बताया गया है कि करीब 15 डकैतों के हथियारबंद गिरोह ने रात ढाई बजे के आसपास घर पर धावा बोल कर वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने गृहस्वामी को गोली मारकर लगभग 86000 रुपये नकद और 450 ग्राम चांदी की ज्वेलरी लूट लिये।

घायल गृहस्वामी ने बताया कि डकैतों ने सेंधमारी कर घर के अंदर प्रवेश किया। वो सोये हुए थे हथियार के बल पर कब्जे में कर उन्हे उठाया और कहा की हल्ला किए तो गोली मार देंगे। इस दौरान उन्होंने काफी साहस दिखाया और डकैतों से भिड़ गए। पत्नी और बेटा को भी आवाज़ देकर जगाया जिसके बाद डकैतों ने उन पर गोली चला दी। गोली जांघ में लगी। उन्हें घायलावस्था में धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया है।

घटना की सुचना पर थानेदार अनिल कुजूर घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.