March 27, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

मैराथन दौड़ के साथ जियलगोड़ा के BCCL स्टेडियम में किया जाएगा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन : क्रिकेट, वुशु, कबड्डी, कुश्ती, योगासन, साइकिलिंग और वॉलीबॉल जैसी होगी प्रतिस्पर्धाएं

1 min read

18 व 19 मार्च को सांसद खेल महोत्सव के लिए शनिवार से करवा सकते है रजिस्ट्रेशन

मिरर मीडिया धनबाद : युवाओं का रुझान खेल की ओर बढ़ाने के लिए 18 और 19 मार्च को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन जियलगोड़ा के बीसीसीएल स्टेडियम किया जा रहा है।  खेल महोत्सव का प्रारंभ मैराथन दौड़ के साथ किया जाएगा एवं महोत्सव में क्रिकेट, वुशु, कबड्डी, कुश्ती, योगासन, साइकिलिंग और वॉलीबॉल का आयोजन किया जाएगा। खेल के लिए महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं की जाएंगी। साथ ही सभी खेल के फाइनल में अलग-अलग क्षेत्र के विधायक मौजूद रहेंगे।  शनिवार से खेल के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो जाएंगे। प्रेस वार्ता का आयोजन कर खेल महोत्सव के विषय में जानकारी दी गई। 

प्रेस वार्ता में सांसद पीएन सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया के नारे को और बुलंद करने के लिए विधानसभा क्षेत्र धनबाद में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 18 मार्च को खेल महोत्सव का भव्य उद्घाटन के साथ ही संध्या में सांस्कृतिक  कार्यक्रम चयता का आयोजन किया जाएगा। मैराथन, साइकिलिंग एवं योगासन में किसी भी उम्र वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी संसदीय क्षेत्र में 16 स्थानों पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। साथ ही अलग-अलग खेल के विजेताओं के लिए इनाम राशि भी रखी गई है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *