छह महीने की अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी पर सही सलामत पहुंचे वैज्ञानिक, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने जारी किया वीडियो

Anupam Kumar
2 Min Read

विदेश : छह महीने तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सोमवार की सुबह सही सलामत पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनका SpaceX कैप्सूल फ्लोरिडा तट से थोड़ा दूर अटलांटिक में पैराशूट से उतरा। इसको लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने एक वीडियो भी जारी किया है।
इन यात्रियों में नासा के अंतरिक्ष यात्री स्टीफन बोवेन और वॉरेन “वुडी” होबर्ग, रूस के आंद्रेई फेडयेव और संयुक्त अरब अमीरात के सुल्तान अल-नेयादी अंतरिक्ष स्टेशन से वापस आए हैं।

मालूम हो कि सुल्तान अल-नेयादी अरब दुनिया के पहले व्यक्ति हैं, जो ऑर्बिट में अपना समय बिता कर लौटे हैं।
अंतरिक्ष स्टेशन से निकलने से पहले, उन्होंने कहा कि मार्च में अपनी यात्रा शुरू करने के बाद से वह गर्म स्नान, गर्मा-गर्म कॉफी और समुद्र की हवा के लिए तरस रहे थे।

वहीं इस महीने के अंत में क्रू एक और दल में बदलाव होगा, जिसमें दो रूसी और एक अमेरिकी की लंबे समय से प्रतीक्षित घर वापसी होगी। दरअसल, कुछ तकनीकी कारणों की वजह से यह तीनों पूरे साल वहां रहे हैं। फिलहाल, अंतरिक्ष स्टेशन सात अंतरिक्ष यात्रियों का घर बना हुआ है।
इधर ,SpaceX ने एक सप्ताह पहले अपना प्रतिस्थापन लॉन्च किया था। इस टीम में भी चार अंतरिक्ष यात्री गए हैं, जिसमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। छह महीने के मिशन पर नासा की जैस्मीन मोघबेली, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एंड्रियास मोगेन्सन, जापान के सातोशी फुरुकावा और रूस के कॉन्स्टेंटिन बोरिसोव शामिल हैं।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करने वाला एक बड़ा अंतरिक्ष यान है। यह एक घर की तरह है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों का दल रहता है। अंतरिक्ष स्टेशन एक तरह की अनोखी विज्ञान प्रयोगशाला है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *