बिहार में अपराधियों का तंड़व थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार बाद एक हत्या की वारदातों के बाद पुलिस भी क्सन मोड़ में आ गई है। भागलपुर के सुल्तानगंज के बाद 24 घंटे में दूसरे एनकाउंटर को अंजाम दिया गया। सीवान जिले में पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भतीजे की दिनदहाड़े हत्या के बाद सक्रिय हुई सीवान पुलिस ने गुरुवार सुबह एक बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई आमने-सामने की मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्या का आरोपी छोटू कुमार यादव मुठभेड़ में घायल
एसपी पूरन कुमार झा के अनुसार बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपराधी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। एनकाउंटर में घायल अपराधी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी छोटू कुमार यादव के रूप में हुई है।
मामूली विवाद में बीजेपी नेता के बेटे की हत्या
बता दें कि बीती रात नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास गाड़ी साइड करने को लेकर भाजपा के पूर्व एमएलसी और मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार और उनके बहनोई चंदन सिंह से बदमाशों की बहस हुई थी। इसी दौरान छोटू ने भाजपा नेता के भांजे हर्ष कुमार और उनके बहनोई पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इसमें भांजे की मौत हो गई थी। वहीं बहनोई चंदन सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और वे पटना में मौत से जंग लड़ रहे हैं।

