माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को मिली सफलता : एके 47 की गोली, डेटोनेटर, मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री बरामद
1 min read
मिरर मीडिया : झारखंड के पलामू से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया है जिसमें सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सर्च अभियान में एके 47 की गोली, लैंड माइंस बनाने की सामग्री, डेटोनेटर, वायर, पर्चा, दवाई, मोबाइल फोन, चार्जर सहित विभिन्न प्रकार के सामान बरामद किया गया है।