9.4 C
New York
Thursday, March 28, 2024

Buy now

दलमा चढ़ाई पर निकले सेंदरा वीर, वन विभाग ने पहरेदारी के लिए लगाया चेकनाका

जमशेदपुर। वन विभाग की पहरेदारी के बीच सेंदरा वीर दलमा में विशु शिकार के लिए रवाना हो गए। वन विभाग इस बात को लेकर चौकन्ना रहा कि जानवरों की हत्या न हो। इसके लिए जगह-जगह चेकनाका बनाए गए है। वन विभाग ने सेंदरा वीरों के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया। देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ ही सेंदरा पर्व का आगाज हो गया था। रविवार को दलमा राजा राकेश हेम्ब्रम ने फदलोगोड़ा गांव के निकट दलमा के तलहटी में परंपरा के अनुसार वन के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। विधि विधान से पूजा संपन्न होने के बाद जंगल में प्रवेश कर शिकार खेलने की अनुमति मांगी। इस दौरान वन के देवी और देवता के नाम पाचं मुर्गा और एक बकरा की बलि दी गई। पूजा के दौरान राजा राकेश हेम्ब्रम ने दलमा के देवी देवताओं से सेंदरा के समय सभी जीव जंतुओं को वश में रखने, किसी को बाहर खुले में न भेजने, परंपरा का निर्वाह कर सभी सेंदरा वीर सकुशल वापस उतरे और अपने घर तक पहुंचें, इसकी कामना की। इसके साथ ही अच्छी बारिश, अच्छी उपज, स्वच्छ पर्यावरण, महामारी से रक्षा व सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles