श्रावणी मेला: धनबाद स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम, पहली बार लगीं दो मोबाइल टिकटिंग मशीनें

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए धनबाद रेलवे मंडल ने धनबाद स्टेशन पर विशेष यात्री सुविधाओं की व्यवस्था की है। मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र के निर्देश पर वाणिज्य विभाग ने यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

यात्रियों को सहायता, पूछताछ और यात्रा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन परिसर में सहायता बूथ स्थापित किया गया है। इसके अलावा धनबाद मंडल में पहली बार दो मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (MUTS) मशीनों की तैनाती की गई है। इन मशीनों के साथ वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को भी लगाया गया है, ताकि यात्रियों को बिना लंबी कतार में लगे जल्द टिकट मिल सके।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त टिकट काउंटर भी शुरू किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन व्यवस्थाओं से टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी और श्रद्धालुओं को तेजी से टिकट उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Advertisement

धनबाद मंडल ने सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी या शिकायत के लिए स्टेशन पर स्थापित सहायता बूथ अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें। साथ ही रेलवे के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा में सहयोग करें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....