जमशेदपुर महिला विवि की छात्राओं के लिए बड़ी खबर! 8 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 2000 छात्राओं को मिलेगी डिग्री

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए एक बड़ी और खुशखबरी है। विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह आगामी 8 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में करीब 2000 छात्राओं को मेडल और डिग्रियों से सम्मानित किया जाएगा।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे शिरकत
​XLRI ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। राजभवन की ओर से उनके आगमन की आधिकारिक स्वीकृति मिल चुकी है।

क्यों खास है इस बार का दीक्षांत समारोह?
​इस साल का दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के इतिहास में बेहद खास रहने वाला है। ऐसा पहली बार होगा जब 4-वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की पासआउट छात्राओं को इस मंच से डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

इन सत्रों की छात्राओं को मिलेगी डिग्री
चार वर्षीय स्नातक (UG): सत्र 2022-26 की पासआउट छात्राएं
वोकेशनल कोर्स: सत्र 2023-26 की पासआउट छात्राएं
पीजी (स्नातकोत्तर): सत्र 2024-26 की पासआउट छात्राएं

विश्वविद्यालय में तैयारियां तेज
​समारोह के सफल और सुचारु संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। मेधावी छात्राओं की सूची अंतिम रूप से तैयार की जा रही है, वहीं कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए कई विशेष समितियों का गठन भी किया गया है।

Share This Article