सिलिकोसिस पीड़ित और आश्रित ध्यान दें: 28 मई को MGM में मेडिकल बोर्ड की बैठक, जांच का आखिरी मौका

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित है, या इस बीमारी से किसी परिजन को खो चुका है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिलिकोसिस प्रभावितों और मृतकों के आश्रितों की जांच के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की नई तारीख आ गई है। अब यह जांच 28 मई 2026 को दोपहर 01:00 बजे MGM अस्पताल में होगी।

पिछली बार रह गए थे वंचित, अब चूकें नहीं
दरअसल इससे पहले यह जांच 06 मई 2026 को होनी तय हुई थी, लेकिन उस दिन संबंधित लोगों (पीड़ितों और आश्रितों) के उपस्थित न होने के कारण जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। अस्पताल प्रबंधन नहीं चाहता कि किसी भी पीड़ित को सरकारी लाभ या सहायता से वंचित रहना पड़े, इसलिए मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि को पुनर्निर्धारित किया गया है।

जरूरी बातें जो आपको याद रखनी हैं
तारीख: 28 मई 2026

समय: दोपहर 01:00 बजे

स्थान: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर

क्या साथ लाएं: बीमारी से जुड़े सभी मेडिकल पेपर्स, पहचान पत्र और मृतक के आश्रित अपने आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक दस्तावेज साथ जरूर रखें।

अस्पताल अधीक्षक की अपील :एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक ने सभी संबंधित सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों और मृतकों के आश्रितों से भावुक अपील की है कि वे इस निर्धारित तिथि और समय पर हर हाल में उपस्थित हों, ताकि समय पर जांच प्रक्रिया को पूरा कर उन्हें राहत पहुंचाई जा सके।

Share This Article