12 राज्यों में SIR अपडेट की समय-सीमा 7 दिन बढ़ी, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल

Reena Sharma
2 Min Read

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में एसआईआर की डेडलाइन सात दिन बढ़ा दी है। अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ाने का एलान करते हुए आयोग ने जो नोटिस जारी किया है, इसके मुताबिक पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 16 दिसंबर को होगा। 

एसआईआर प्रक्रिया एक सप्ताह के लिए बढ़ा

निर्वाचन आयोग ने रविवार को नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के कार्यक्रम को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। आयोग ने कहा कि काउंटिंग प्रपत्र वितरण अब चार दिसंबर के बजाय 11 दिसंबर तक जारी रहेगा। वहीं, कंट्रोल टेबल का अपडेशन और ड्राफ्ट रोल तैयार करने की तारीख 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक है।

Advertisement

16 दिसंबर को प्रकाशित होगा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

ड्राफ्ट मतदाता सूची अब नौ दिसंबर के स्थान पर 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद दावे और आपत्तियां दाखिल करने का समय 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक होगा। इस दौरान, नोटिस जारी करना, उसकी सुनवाई, सत्यापन और फैसले की प्रक्रिया ईआरओ की तरफ से दावे–आपत्तियों के निपटारे के साथ-साथ समानांतर होगी। इसके बाद 14 फरवरी, 2026 को इलेक्टोरल रोल का फाइनल पब्लिकेशन होगा। निर्वाचन आयोग ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा 27 अक्टूबर को की थी।

27 अक्तूबर को हुआ था एसआईआर का ऐलान

बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 27 अक्तूबर को केरल समेत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों की शुद्धि का अभ्यास शुरू करने का एलान किया था। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण आयोजित करने की घोषणा की थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। एसआईआर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कराया जा रहा है।

Share This Article