September 22, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

27 अक्टूबर से रांची में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, भारत समेत एशिया की छह टॉप टीमें लेंगी हिस्सा

1 min read

झारखंड : भारत में पहली बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी का अवसर झारखंड की राजधानी रांची को मिला है।
मंगलवार को इसकी घोषणा मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ दिलीप तिकी द्वारा
की गई । उन्होंने बताया कि रांची में इसका आयोजन 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होगा। यह आयोजन हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार के सहयोग से होगा टूनामेंट में भारत के अलावा गत चैंपियन जापान, उपविजेता कोरिया समेत एशिया की टॉप टीमें हिस्सा लेंगी।
मौके पर झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने इस टर्नामेंट का लोगो लॉन्च किया। साथ ही हॉकी इंडिया को आयोजन के लिए 10 करोड़ का चेक सौंपा।
वहीं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्म श्री डॉ दिलीप तिर्की ने कहा कि झारखंड में हॉकी के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए हॉकी इंडिया की ओर से मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। साथ ही इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए एएचएफ को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हॉकी के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत के बढ़ते कद का एक प्रमाण है झारखंड का हॉकी इतिहास समृद्ध है और राज्य के खिलाड़ियों ने ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
जिसमें जयपाल सिंह मुंडा, सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो, अजीत लकड़ा, सुमराय टेटे, असुंता लकड़ा, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, स्व माइकल किंडो शामिल हैं।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 21 मैंच खेले जायेंगे और दर्शकों की इंट्री फ्री रहेगी ।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.